Ekadashi 2022 list | 2022 की ग्यारस कब है ?
Ekadashi 2022 List In Hindi: जय श्री कृष्ण, भक्तो, जैसे की अब नए साल २०२2 का प्रारंभ हो गया है। और हम सब जानते है की हमारे हिन्दू धर्म में व्रत एवं त्योहारों का प्रारंभ भी नए साल से हो जाता है। एकादशी के व्रत की बात करे तो इसे व्रत का राजा माना जाता हैं। इसलिए एकादशी व्रत का बहुत ही महत्वपूर्णहोता हैं।
भक्तो हम आपको बता दें कि हिन्दू धर्म के सभी व्रत एवं त्योहार हिन्दी पंचांग या हिन्दू कैलेंडर की तिथियों पर आधारित होती हैं। अंग्रेजी कैलेंडर में हर वर्ष इनकी संख्या कम या ज्यादा हो सकती है, लेकिन हिन्दू कैलेंडर में नियत होती हैं। भक्तो आज हम आपको इस पोस्ट में Ekadashi २०२2 list यानि के २०२2 में ग्यारस कब है ये आपको तारीख और तिथि और वार में विस्तार से बताने जा रहे है, आइये भक्तो जानते है विस्तारसे।
भक्तो, हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू माह की ग्यारहवी तिथि को एकादशी या अगियारस कहते हैं। यह तिथि हर मास में दो बार आती है। पूर्णिमा के बाद और अमावस्या के बाद। पूर्णिमा के बाद आनेवाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी और अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी कहते हैं।
एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। एकादशी व्रत के आराध्य देव भगवान विष्णु हैं। हमें एकादशी के दिन व्रत रखने के साथ ही भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए और एकादशी के दिन एकादशी व्रत की कथा सुनी जाती है। एकादशी व्रतों के प्रभाव से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं, मोक्ष की प्राप्ति होती है।
एकादशी व्रत सभी सुखों को देने वाले हैं। एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है और अंत समय में विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि नववर्ष 2022 में एकादशी (Ekadashi in २०२2 list ) व्रत कब पड़ रहे हैं।
Ekadashi 2022 list Calendar in Hindi
Month | शुक्ल पक्ष | कृष्ण पक्ष |
---|---|---|
January-2022 | 13/01/2022- गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी | 28/01/2022- शुक्रवार षटतिला एकादशी |
February-2022 | 12 /02/2022-शनिवार जया एकादशी | 27/02/2022- रविवार विजया एकादशी |
March-2022 | 14 /03/2022 सोमवार आमलकी एकादशी | 28/03/2022 सोमवार पापमोचनी एकादशी |
Arpil-2022 | 12/04/2022 मंगलवार कामदा एकादशी | 26/04/2022 मंगलवार वरुथिनी एकादशी |
May-2022 | 12/05/2022 गुरुवार मोहिनी एकादशी | 26/05/2022 गुरुवार अपरा एकादशी |
June-2022 | 11/06/2022 शनिवार निर्जला/भीम एकादशी | 24/06/2022 शुक्रवार योगिनी एकादशी |
July-2022 | 10/07/2022 रविवार देवशयनी एकादशी | 24/07/2022 रविवार कामिका एकादशी |
August-2022 | 08/08/2022 सोमवार श्रावण पुत्रदा एकादशी | 23/08/2022 मंगलवार अजा एकादशी |
September-2022 | 07/09/2022 बुधवार परिवर्तनी एकादशी | 21/09/2022 बुधवार इन्दिरा एकादशी |
October-2022 | 06/10/2022 गुरुवार पापांकुशा एकादशी | 21/10/2022 शुक्रवार रमा एकादशी |
November-2022 | 04/11/2022 शुक्रवार प्रबोधिनी एकादशी | 20/11/2022 रविवार उत्पन्ना एकादशी |
December-2022 | 04/12/2022 रविवार मोक्षदा एकादशी | 19/12/2022 सोमवार सफला एकादशी |
समापन -
भक्तो, हमे आशा है की आपको हमारी ये पोस्ट मे Eakadashi 2022 list Calendar और 2022 में एकादशी तिथि कब है -कौनसे महिनेमें और कौनसी तारीख, वार को है ये सब हमने विस्तारसे बताया है तो ये लेख आपको पसंद आया होगी, यदि अभी आपके मन मे इस पोस्ट को लेकर आप चाहते है की इसमे कुछ सुधार की जरूरत है, तो आप नीचे comments मे लिख सकते है। आपके इस सुजाव को हम तुरंत अनुकरण करके पोस्ट मे सुधार करेंगे। यदि आपको हमारा यह पोस्ट “Eakadashi 2022 list in Hindi” अच्छा लगा हो या इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो, अपनी प्रसनता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Media जैसे की Facebook, Twitter, Instagram और Whatsapp इत्यादिक पर Share जरूर कीजिए। धन्यवाद।
II जय श्री कृष्ण II
0 Comments
Please do not enter any spam link in Message Box.